Who is Saba Azad: हिंदी में पूरी जानकारी

4.5/5 - (2 votes)

सबा आजाद प्रसिद्ध एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। लाखों लोग उन्हें ऑनलाइन फॉलो करते हैं। वे कई कारणों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। बहुत से लोग सबा के बारे में जानना चाहते है। इसलिए हमने इस लेख में who is Saba Azad विषय पर लिखा है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा की सबा आजाद कौन है और वो प्रसिद्ध क्यों है?

Who is Saba Azad?

who is saba azad
Pic: Instagram

सबा आज़ाद एक बहु प्रतिभाशाली महिला हैं। सबा कई कलाओं में माहिर हैं। वे अभिनय, गायन, गीत रचना और थिएटर में निर्देशन जैसी कई चीजें जानती हैं। वे एक आज़ाद ख्यालों वाली महिला है।

सबा आज़ाद का जन्म 1 नवंबर 1985 को शुक्रवार के दिन दिल्ली में हुआ था। उनके पिताजी पीएम सिंह ग्रेवाल (प्रोफेसर) पंजाबी है और उनकी माताजी कश्मीरी है।

चूँकि सबा के पिताजी एक सरदार (सिख धर्म के अनुयायी) हैं। इसलिए Saba Azad का religion जन्म से Sikhism हैं।

सबा आज़ाद सफदर हाशमी की भतीजी है। सफदर हाशमी एक थिएटर लीजेंड है। उनका बचपन थिएटर के कई दिग्गज जैसे की एमके रैना, हबीब तनवीर, जीपी देशपांडे और एनके शर्मा के साथ और उनके आस-पास गुजरा था।

इसलिए बचपन से ही सबा को बहुत ही ज्यादा रचनात्मक माहौल मिला था। उन्होंने 6 साल की उम्र में ओडिसी नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। इसके अलावा सबा ने बच्चों की फिल्मों और नाटकों में भी अभिनय किया है।

See also  Emraan Hashmi Wife: शादी के 10 साल पहले से जानते थे एक दूसरे को

Saba Azad other details

पूरा नामसबा सुल्ताना आज़ाद
सबा आज़ाद का वास्तविक नामसबा सिंह ग्रेवाल
सबा आज़ाद की हाइट160 cm (5 फ़ीट 3 इंच)
सबा आज़ाद होमटाउनदिल्ली
Saba Azad religionसिख धर्म
सबा आज़ाद का मैरिटल स्टेटसअविवाहित
सबा आज़ाद की उम्र वर्तमान में (2023 में)38 साल

Saba Azad Name Controversy

जब सबा ने अपना नाम सबा सिंह ग्रेवाल से सबा सुल्ताना आज़ाद में बदलने की बात सार्वजानिक की तो उन्हें लोगो ने ऑनलाइन ट्रोल और बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने Saba Azad Instagram अकाउंट से एक पोस्ट करके अपने नाम को बदलने का स्पस्टीकरण दिया।

उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये लोगों को बताया की उनका नाम सबा सिंह ग्रेवाल है और उन्हें गर्व है की वे एक सरदार और कश्मीरी की बेटी है। वे अपनी पसंद से आज़ाद नाम को चुन रही है क्योंकि आज़ाद शब्द उन्हें जाती, धर्म और वे इस बात के डर से भी मुक्त है की इस नाम को रखने पर उनके जीवन में ये नाम क्या लेके आएगा।

Saba Azad relationships

सबा आज़ाद और इमाद शाह साल 2012 से एक साथ है और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक डुओ Madboy/Mink साथ में शुरू किया था। दोनों ने भारत के कई शहरों में एक साथ परफॉर्म किया है।

imaad and saba together
Pic: Instagram

साल 2013 में इमाद शाह ने ये बात सार्वजानिक कर दी थी की वे दोनों एक साल से साथ में रह रहे है। और उन दोनों की रिलेशनशिप की शुरुआत तभी से हो गई थी। सबा और इमाद शाह का रिश्ता 2013 से 2020 तक चला था।

See also  Poonam Pandey Biography, age, husband and hot pics

सबा ने अपने पार्टनर ऋतिक रोशन से अपने डेटिंग की खुलकर बात की। ऋतिक और सबा ने पिछले साल यानी 2022 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

उन दोनों ने अपने डेटिंग और रिलेशन के बारे में ज्यादा बाते सार्वजानिक नहीं की है। हालाँकि ऋतिक और सबा को कई बार विशेष अवसरों पर एक साथ देखा गया है।

saba azaad andhrithik roshan
Pic: Instagram

Saba Azad movies

सबा ने अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत से पहले कई शार्ट फिल्म्स में काम किया है। उनकी पहली शार्ट फिल्म “Guroor” थी। जिसे ईशान नायर ने निर्देशित की थी।

इस शार्ट फिल्म को न्यू यॉर्क और फ्लोरेंस के कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया था। इस शार्ट फिल्म को करने के बाद उन्होंने कई और शार्ट फिल्म्स किये थे।

सबा आज़ाद ने अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत “दिल कब्बडी” फिल्म में अभिनय करके की थी जिसे 5 दिसंबर 2008 को रिलीज़ किया गया था। इसके बाद सबा ने यशराज की फिल्म “मुझसे फ्रैंडशिप करोगे” में प्रीति सेन का लीडिंग रोल किया था।

सबा आज़ाद के द्वारा की गई कुछ मशहूर फिल्मों के नाम:

Sl. No.सबा आज़ाद के द्वारा की गई फिल्मों के नामफिल्मों में किये गए रोल
1.दिल कबड्डी (2008)रागा मलिक
2.मुझसे फ्रैंडशिप करोगे (2011)प्रीति सेन
3.कनेक्टेड (2019)सबा
4.होम स्टोरीस (2020)वैष्णवी

सबा आज़ाद के द्वारा की गई कुछ मशहूर वेब सीरीज के नाम:

Sl. No.सबा आज़ाद के द्वारा की
गई वेब सीरीज के नाम
वेब सीरीज में
किये गए रोल
1.लेडीज रूम (2016)डिंगो
2.लव शॉट्स (2016)प्रीति
3.राकेट बॉयज (2022)परवाना ईरानी
4.हू इज योर गाइनैक (2023)डॉक्टर विदुषी

Interesting facts related to Saba Azad

  • सबा आजाद ने बहुत से प्रसिद्ध और बड़े ब्रांड्स के लिए व्यावसायिक विज्ञापन किये है। उन्होंने किट-कैट, कैडबरी, गूगल, वोडाफोन, पोंड्स क्रीम, नेस्कैफे और सनसिल्क शैम्पू के अलावा अन्य ब्रांड्स के लिए भी विज्ञापन करे है।
See also  Kiara Advani Oops Moment: छोटे कपड़ो ने किया माहौल गर्म
saba azaad on a photoshoot
Pic: Instagram

  • सबा आजाद ने 2010 में “The Skins” नाम से अपनी खुद की एक थिएटर कंपनी खोली और उसमे उन्होंने अपना पहला लव प्ले Lovepuke निर्देशित किया।
  • सबा की संगीत और गायन में बहुत रूचि है। उनके इसी रूचि ने उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक बैंड शुरू करने को प्रेरित किया। उन्होंने 2012 में अपने साथ के एक एक्टर और म्यूजिशियन इमाद शाह के साथ शुरू किया था।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज सबा आज़ाद को उनकी विभिन्न कलाओं और खुले विचारों के कारण बहुत से लोग जानते हैं। सबा एक पॉपुलर एक्ट्रेस, वोकल आर्टिस्ट, थिएटर डायरेक्टर और म्यूजिशियन है।

imaad and saba performing in a stage show
Pic: Instagram

उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। इन सबके अलावा वे कई बड़ी और प्रसिद्ध ब्रांड्स और कंपनीस के लिए कमर्शियल एड्स भी कर चुकी है।

उन्होंने 2011 की फिल्म “मुझसे फ्रेंडशिप करोगे” में प्रीति सेन की मुख्य भूमिका निभाई। लोगों को प्रीति सेन का रोल काफी पसंद आया और वह इस रोल को करने के बाद मशहूर हो गईं।

इस लेख में आपने जाना की who is Saba Azad यदि आप सबा आज़ाद से जुडी कोई भी अन्य जानकारी शेयर करना चाहते है या कोई सवाल पूछना चाहते है, तो आप हमे कमेंट कर सकते है। और आपको ये लेख पसंद आया हो तो आप इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें।

Read More: Kusha Kapila Husband » जाने कौन है कुशा के पति

शेयर करे और हमे सपोर्ट करे:

Leave a Comment