Sambhavna Seth Biography in Hindi » पति और कुत्तों से प्यार

4.5/5 - (2 votes)

जानिये संभावना सेठ कौन हैं और संभावना सेठ एंटरटेनमेंट क्या हैं। संभावना सोशल मीडिया में इतनी चर्चा में क्यों रहती हैं। इस लेख में आप जानेंगे की उनके पति का नाम और उम्र क्या हैं। Sambhavna Seth के परिवार में कौन-कौन हैं और उनके पास कितने डॉग्स हैं इसके अलावा उनकी उम्र, परिवार, एजुकेशन और संभावना के द्वारा किये गए मूवीज और टीवी शोज के बारे में भी जानेंगे।

Sambhavna Seth Biography

sambhavna seth biography

संभावना सेठ एक्ट्रेस, डांसर, व्लॉगर, प्रोडूसर होने के साथ-साथ एक बहुत प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनके दो यूट्यूब चैनल्स हैं जिन पर लाखों में सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी हर वीडियो को लाखों दर्शक रोजाना देखते हैं।

इसके अलावा संभावना एक बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर, प्रोडूसर हैं जो की बहुत साड़ी फिल्म्स, रियलिटी शोज और टीवी सीरियलस जैसे बिग बॉस, खतरों के खिलाडी, देसी गर्ल, रज़िया सुल्तान, डांसिंग क्वीन इत्यादि में काम कर चूक हैं।

संभावना सेठ मुंबई में रहती हैं और उनका जन्म भी मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयि कॉलेज से की थी। संभावना सेठ की हाइट लगभग 5 फ़ीट 6 इंच हैं और उनका निकनेम डॉली हैं। उनकी सगाई 3 फरवरी 2016 को और शादी 14 जुलाई 2016 को अविनाश द्विवेदी के साथ हुई थी।

Sambhavna Seth info

Sambhavna Seth's youtube channel

Sambhavna Seth age

संभावना सेठ का जन्म 21 नवंबर 1980 में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ था। फिलहाल 2023 में संभावना सेठ की उम्र 42 साल हो चुकी हैं।

Sambhavna Seth entertainment

संभावना सेठ एंटरटेनमेंट एक यूट्यूब चैनल हैं। संभावना ने Sambhavna Seth Entertainment Youtube चैनल को 27 जुलाई 2014 को बनाया गया था। इस चैनल पर सबसे पुरानी वीडियो अब से 9 साल पहले 12 अगस्त 2014 को Short Film | GLAANI | First Look के नाम से अपलोड की गई थी। उस शार्ट फिल्म में लीड एक्टर्स अविनाश द्विवेदी और मनीषा स्वामी थे।

See also  Suhani Shah Education » जाने सुहानी ने कितनी पढ़ाई की है

संभावना सेठ एंटरटेनमेंट चैनल पर अभी 3.5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं और उनके चैनल पर अभी तक 1700 से भी ज्यादा वीडियोस को अपलोड कर दिया गया हैं। संभावना इस चैनल पर पहले गाने, डांस, कमेंटरी, एक्टिंग इत्यादि की वीडियोस को अपलोड किया करती थी।

लेकिन पिछले कुछ सालों से वे ज्यादातर अपने दैनिक जीवन से जुडी विभिन्न तरह की व्लॉगिंग वीडियोस को बनाती और अपलोड करती हैं। उनके डेली लाइफ के व्लॉगस में उनके पति अविनाश द्विवेदी और उनके चार डॉग्स कोको, चेरी, चुनचुन और कैंडी को देखा जा सकता हैं। वे अपने वीडियोस के माध्यम से अपने दर्शकों का बहुत अच्छे से मनोरंजन करती हैं।

Sambhavna Seth dog

Sambhavna's dogs

संभावना सेठ जानवरों से बहुत प्यार करती खासकर डॉग्स से हैं। इसलिए उनके पास अपने खुद के पालतू डॉग्स हैं, जिन्हे वो हमेशा अपने व्लॉगस में दिखाती रहती हैं। संभावना सेठ के व्लॉगस में हम देख सकते हैं की उनके डॉग्स कितने प्यारे और नटखट हैं।

Sambhavna Seth के पास पहले चार डॉग्स कोको, चेरी, चुनचुन और कैंडी थे। लेकिन 2023 में उनके एक डॉग कोको की मृत्यु हो जाने के बाद अभी उनके पास सिर्फ तीन डॉग्स ही हैं।

Sambhavna Seth family

संभावना के परिवार में उनकी माता जी सुषमा सेठ, उनके पति अविनाश द्विवेदी, के अलावा दो भाई हैं। उनके पिता श्री SK Seth की मृत्यु हो चुकी हैं इनके अलावा संभावना के पास अभी तीन पेट डॉग्स भी हैं जो की उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।

Sambhavna Seth movies and TV shows

संभावना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत आइटम सांग्स में डांसर के तौर पर की थी। वे बहुत सी भोजपुरी फिल्मों में जैसे की जंग, रूप रंग की नगरी, इत्यादि के आइटम सांग्स में डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें उनके अभिनय के लिए पुरुष्कार भी मिल चूका हैं।

See also  Anisha Dixit Biography in Hindi » इनकी अदा है सबसे अलग

इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है जैसे की 2001 में आयी पागलपन और 2003 में आयी किड्स नंबर एक। उन्होंने पहली बार 2019 में ऑल्ट बालाजी के पहली भोजपुरी ड्रामा वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला में काम किया।

संभावना ने इनके आलावा बहुत से दूसरे मूवीज में छोटे बड़े किरदार निभाय हैं और रियलिटी टीवी शोज में भी काम किया हैं। Sambhavna Seth द्वारा किये गए कुछ प्रसिद्ध टीवी शोज:-

क्रमांकसाल शो का नाम
1.2008बिग बॉस 2
2.2008-2009डांसिंग क्वीन
3.2009-2010राज़ पिछले जन्म का
4.2010दिल जीतेगी देसी गर्ल
5.2011फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी 4
6.2013वेलकम – बाज़ी मेहमान नवाज़ी की
7.2015बिग बॉस हल्ला बोल
8.2015रज़िया सुल्तान

Sambhavna Seth husband

Avinash Dwivedi Sambhavna's husband

संभावना सेठ के पति का नाम अविनाश द्विवेदी हैं। संभावना सेठ ने अविनाश द्विवेदी से 14 जुलाई 2016 को शादी की थी। हालाँकि अविनाश और संभावना एक दूसरे को शादी होने के कई साल पहले से ही जानते थे। उन्होंने एक दूसरे के साथ बहुत सारा वीडियो कंटेंट भी बनाया हैं।

अविनाश द्विवेदी का एक यूट्यूब चैनल भी हैं, जिस पर वो डांसिंग, कॉमेडी, स्टोरी टेलिंग और पोएट्री की वीडियोस को बना के अपलोड करते हैं। अविनाश एक यूट्यूबर, वीडियो और कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

Avinash Dwivedi Youtube चैनल पर अभी 3 लाख 97 हज़ार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। अब तक वे अपने चैनल पर 90 से भी ज्यादा वीडियोस को अपलोड कर चुके हैं। उन्होंने अपने चैनल पर पहली वीडियो अब से 6 साल पहले 14 सितम्बर 2017 को Avinash Dwivedi as Psycho Lover नाम के टाइटल से अपलोड की थी।

Sambhavna Seth husband age यानि अविनाश द्विवेदी की उम्र फिलहाल 2023 में 35 साल हो चुकी हैं। अविनाश का जन्म 19 अगस्त 1988 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में हुआ था। अविनाश द्विवेदी की लंबाई लगभग 5 फ़ीट 10 इंच हैं।

See also  Kanika Rana Biography » जाने सारी पर्सनल जानकारी

Sambhavna Seth’s social accounts

दोस्तों Sambhavna Seth Instagram पर कई सालों से एक्टिव हैं। उन्होंने इतने समय में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2600 से ज्यादा पोस्ट्स कर दिए हैं। अभी (2023 में) उनके इंस्टा पर 7 लाख 83 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। संभावना सेठ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांसिंग, एक्टिंग, और व्लॉगिंग की वीडियोस को भी अपलोड करती रहती हैं।

संभावना ने ट्विटर को अब से 13 साल पहले जुलाई 2010 में ज्वाइन किया था। इतने लम्बे समय में उन्होंने 12 हज़ार 700 पोस्ट्स कर दिए हैं। Sambhavna Seth Twitter अकाउंट पर अभी 1 लाख 96 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।

फेसबुक पे भी संभावना सेठ बहुत चर्चा में हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर अभी 6 लाख 29 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। संभावना फेसबुक पर अपने दैनिक जीवन से जुडी बातों और कंटेंट को साझा करती रहती हैं।

इन सब के अलावा उनका एक और यूट्यूब चैनल भी हैं जिस पर संभावना और उनके पति अविनाश मिलकर वीडियोस बनाते हैं। उन्होंने मोर ऑफ़ संभवी यूट्यूब चैनल को 26 जनवरी 2021 में बनाया था। उन्होंने इस चैनल का नाम अपने नाम के Sambh और Avi को मिलाकर बनाया था।

फिलहाल उनके MORE of SAMBHAVI यूट्यूब चैनल पर 1 लाख 1 हज़ार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके है और उन्होंने अभी तक 196 वीडियोस को अपलोड कर दिया हैं। इस चैनल पर वो दोनों मिलकर व्लॉगस के वीडियोस के अलावा दैनिक जीवन से जुड़े और भी दूसरे चीज़ों पर वीडियोस बनाते हैं। उन्होंने इस चैनल पर पहली वीडियो 26 जनवरी 2022 को अपलोड की थी।

अगर आपको संभावना सेठ से संपर्क करना हो तो आप उनको C-202, New Jay Palace, Yari road, Versova, Andheri west, Mumbai-400061 के पते पर खत लिख सकते हैं।

क्रमांकसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्सएकाउंट्स / हैंडल्स
1.Youtube@SambhavnaSethEntertainment
2.Instagramsambhavnasethofficial
3.Facebookसंभावना सेठ
4.Twitter@sambhavnaseth
5.Youtube@moreofsambhavi
6.For business inquiriessambhavnasethentertainment@gmail.com

निष्कर्ष (Conclusion)

Avinash Dwivedi & Sambhavna

Sambhavna Seth एक प्रसिद्ध अदाकारा, डांसर और व्लॉगर हैं। वे अपने कंटेंट से लाखों दर्शकों का मनोरंजन करती हैं और अपने विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट्स के माध्यम से उनसे अपनी बातों को साझा करती रहती हैं।

संभावना के व्यक्तित्व को देखकर बहुत से लोग उनके निजी जीवन और जीवनशैली के बारे में जानना चाहते हैं। हमने अपने लेख में संभावना सेठ की जिंदगी से जुडी ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश की हैं। अगर आपको उनके बारे में कुछ और पता हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं हम उसे अपने लेख में जरूर शामिल करेंगे।

Read More: Saba Ibrahim Biography

शेयर करे और हमे सपोर्ट करे:

Leave a Comment