आज सद्गुरु अपने कार्यों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते है। उन्होंने कई देशो में जाकर बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ चर्चा की है। उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तके कई देशों में पढ़ी जाती है। सद्गुरु का नाम भारत के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक में आता है। इस लेख में आप sadhguru biography in hindi में पढ़ेंगे और उनके जीवन के बारे में और भी करीब से जानेंगे।
Sadhguru Biography in Hindi

सद्गुरु एक योगी, आध्यात्मिक गुरु, दूरदर्शी और मिस्टिक हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विख्यात वक्ता है। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन की स्थापना की है। ईशा फाउंडेशन में लोग देश-विदेश से आते है।
सद्गुरु का जन्म 3 सितम्बर 1957 को मैसूर (कर्नाटक) के एक तेलुगु परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली पढाई पूरी करने के बाद वो मैसूर विश्वविद्यालय से इंग्लिश साहित्य की पढाई करने लगे।
उन्होंने ग्रेजुएशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्नातक करने के बाद उनके पास बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री प्राप्त हुई।
ग्रेजुएशन के बाद उनके माता-पिता चाहते थे की वे पोस्ट-ग्रेजुएशन करे। लेकिन उन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन न करके बिज़नेस में अपने करियर की शुरुआत की।
उन्होंने अपने बिज़नेस की शुरुआत एक पोल्ट्री फार्म खोलने से की। जगदीश वासुदेव ने पोल्ट्री फार्म खोलने का कारण भी बताया।
उन्होंने बताया की पोल्ट्री फार्म में ज्यादा ध्यान और समय देने की जरुरत नहीं पड़ती और वो अपना बाकी का समय शांति से गुजार सकते थे। इसके आलावा वो अपने दूसरे पसंदीदा कामों को भी कर सकते थे। जैसे की कविता लिखना।
उन्हें पोल्ट्री के बिज़नेस में फायदा हो रहा था। लेकिन उनके परिवार के लोग उनके इस पोल्ट्री के व्यापार से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने पोल्ट्री का बिज़नेस बंद कर कंस्ट्रक्शन के बिज़नेस में लग गए।
वासुदेव ने बिल्डएड्स (Buildaids) के नाम से कंपनी खोली। उन्होंने ये बिज़नेस अपने एक सिविल इंजीनियर दोस्त के साथ पार्टनशिप में खोला था। उन्हें बिज़नेस में सफलता मिल रही थी।
लेकिन लगभग 25 साल की उम्र में उन्हें बहुत से आध्यात्मिक अनुभव हुए। इन अनुभवों के होने के बाद उन्होंने अपने बिज़नेस को बंद कर दिया। और उन्होंने अलग-अलग जगहों की यात्रा शुरू कर दी।
Sadhguru family

सद्गुरु का असली नाम जगदीश वासुदेव है। और उन्हें कभी-कभी जग्गी वासुदेव के नाम से भी संबोधित किया जाता है। उनके पिताजी का नाम बी.वी. वासुदेव और माताजी का नाम सुशीला वासुदेव हैं।
सद्गुरु बी.वी. और सुशीला वासुदेव की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनके पिताजी मैसूरु रेलवे हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। और उनकी माताजी एक गृहिणी थी।
जगदीश वासुदेव की शादी 1984 में विजया कुमारी से हुई। उन दोनों की सिर्फ एक ही पुत्री राधे जग्गी है। विजया कुमारी की मृत्यु 23 जनवरी 1997 को हुई थी।

सद्गुरु की बेटी राधे जग्गी की शादी साल 2014 में संदीप नारायण से हुई थी। संदीप नारायण एक भारतीय शास्त्रीय गायक है।
सद्गुरु जी की आध्यात्मिक यात्रा
जगदीश वासुदेव का कोई भी आध्यात्मिक बैकग्राउंड नहीं था। उन्होंने अपने पहले आध्यात्मिक अनुभव को 25 की उम्र में अनुभव किया था। ये बात 23 सितम्बर 1982 की है, जब वो चामुंडी की पहाड़ियों में गए थे।
उन्होंने बताया की जब वे एक पत्थर पर बैठे थे तब उन्हें अपने जीवन का पहला आध्यात्मिक अनुभव हुआ था। लगभग 6 दिन बाद उन्हें ये अनुभव फिर घर पर हुआ।
सद्गुरु जी की लोकप्रियता

सद्गुरु जी ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों के होने के बाद अपना बिज़नेस छोड़ कर अलग-अलग स्थानों की यात्रा करने लगे।
लगभग एक साल के ध्यान और यात्रा के बाद उन्होंने लोगों को योग सिखाने का निर्णय लिया। ताकि वो अपने आध्यात्मिक अनुभवों को लोगों के साथ साझा कर सके।
धीरे-धीरे सद्गुरु जी की लोकप्रियता बढ़ने लगी। और उनके पास लोग बहुत दूर-दूर से आने लगे। आज के समय वे एक अंतरराष्ट्रीय हस्ती बन चुके है। Sadhguru instagram पर बहुत प्रसिद्ध है। उनको इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते है।
इसके अलावा Sadhguru website के जरिये आप उनके अनेकों वीडियोस और आध्यात्म से जुडी चीज़ों के बारे में जान और समझ सकते है।
Sadhguru Ji’s Details

1. Sadhguru real name | जगदीश वासुदेव |
2. Sadhguru age (2023) | 66 साल |
3. Sadhguru birthday | 3 सितंबर 1957, मंगलवार |
4. Sadhguru education | मैसूर विश्वविद्यालय से बी.ए (BA) |
5. Sadhguru daughter | राधे जग्गी |
6. Sadhguru wife | विजया कुमारी |
सद्गुरु जी के क्वोट्स (Sadhguru Ji’s Quotes)

Important Sadhguru quotes on life
जब आप कहते हैं, ‘मेरा जीवन मेरा कर्म है,’ तो आप कह रहे हैं, ‘मेरा जीवन मेरा ही बनाया हुआ है।’ यह जीने का सबसे शक्तिशाली तरीका है।
आप चाहे एक पुरुष हों, स्त्री हों, जानवर हो, या एक चींटी हों – जीवन का स्रोत आपके अंदर ही है।
जब आप काम में लग जाते हैं, तो हिचकना सबसे बड़ा अपराध है।
स्त्री-प्रकृति या स्त्रैण कोई लिंग नहीं है – यह एक आयाम है।
जगत में सबसे बड़ा चमत्कार यह है: हर चीज शून्य से आती है और शून्य में वापस चली जाती है।
हालांकि कर्म आपके लिए बंधन है, पर अगर आप उसे ठीक से संभालते हैं, तो कर्म आपकी मुक्ति का एक सोपान भी बन सकता है।
एक इंसान के अंदर जितनी क्षमता होती है, उस हिसाब से, ये एक बहुत ही छोटा जीवन है।
पूर्ण भक्ति व प्रतिबद्धता के बिना किसी भी चीज़ में महारत हासिल नहीं की जा सकती।
Positive Sadhguru quotes in Hindi
यदि आप अपनी ऊर्जा को उल्लासपूर्ण और केंद्रित रखेंगे तो आपको जो भी चाहिए वह होगा।
चमत्कार होने का इंतजार मत कीजिए। जीवन खुद ही सबसे बड़ा चमत्कार है।
जीवन एक सपना है, पर यह सपना सच है।
करुणा एक सर्व-समावेशी जुनून है।
जब आनंद, प्रेम, और जीवन के उल्लास की बात आती है, तो आप ही इसका स्रोत हैं।
Sadhguru quotes on happiness
सहजता का भाव आपमें शांति की शक्ति ले आता है।
कृपा सूक्ष्म होती है। जब तक कि आप सचेत न हों, आप उससे चूक जाएंगे।
गुस्सा करना, खुद को अंदर से पीटने जैसा है।
बुद्धिमान लोग चीजों को लेकर आश्चर्य करते हैं जबकि मूर्ख लोग पूरी तरह से आश्वस्त होते हैं।
जो लोग खुद को पूरी तरह से काम में झोंक देते हैं, सिर्फ वही जानते हैं कि आराम क्या है।
Sadhguru Ji’s social media details
क्रमांक | सोशल मीडिया | पेज / चैनल का नाम | पेज / चैनल का हैंडल | सब्सक्राइबर / फॉलोवर (10/2023) | वीडियोस /पोस्ट्स (10/2023) |
1. | इंस्टाग्राम | Sadhguru | @sadhguru | 10.9 मिलियन | 7873 |
2. | फेसबुक | Sadhguru | sadhguru | 9.8 मिलियन | |
3. | एक्स (ट्विटर) | Sadhguru | @SadhguruJV | 4 मिलियन | 13.5K |
4. | इंग्लिश यूट्यूब | Sadhguru | @sadhguru | 11.6 मिलियन | 3.1K |
5. | हिंदी यूट्यूब | Sadhguru Hindi | @SadhguruHindi | 6.27 मिलियन | 1.7K |
6. | Threads | Sadhguru | @sadhguru | 999K | |
7. | इंस्टाग्राम | Isha Foundation | @isha.foundation | 1.6 मिलियन | 6078 |
8. | टेलीग्राम | Sadhguru | @Sadhguru | 30.2K | |
9. | लिंक्डइन | Sadhguru JV | @SadhguruJV | 170K |
Contact Info
मोबाइल – 083000 83111
ईमेल – socialmedia@ishafoundation.org
निष्कर्ष (Conclusion)
सद्गुरु एक योग गुरु, जीवन पथ प्रदर्शक, कवी और लेखक है। उन्होंने जीवन के बहुत से आयामों को अनुभव किया है। वे 1982 से ही लोगों को योग के बारे में पढ़ा रहे है।
उन्होंने अपने अब तक के जीवन में बहुत ही अद्भुत काम किये है। जैसे की उन्होंने ईशा फाउंडेशन की स्थापना 1992 में की थी। इसके अलावा उन्होंने ध्यान लिंग और लिंग भैरवी की प्राण प्रतिष्ठा भी की है।
सद्गुरु ने माँ प्रकृति को बचाने के लिए लोगों में बहुत जागरूकता फैलाई है। उन्होंने कावेरी कॉलिंग और सेव सॉइल जैसे बड़े-बड़े अभियान चलाये हैं।
इस लेख में आपने sadhguru biography in hindi में पढ़ा। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको सद्गुरु के बारे में और उनके द्वारा किये गए बहुत से मानवता के कार्यों के बारे में पता चला होगा।
उन्होंने मानव जीवन को सुन्दर और सरल बनाने के लिए अपनी चर्चाओं के माध्यम से बहुत सी बात बताई है। आप चाहे तो उन चर्चाओं के वीडियोस को यूट्यूब से देख सकते है और अपने जीवन को सरल बना सकते है।
अगर आप हमारे देश के साधु-संतों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आप Premanand Ji Maharaj Biography in Hindi पढ़ सकते हैं।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही इस आर्टिकल को शेयर भी करें ताकि अन्य लोग भी अपना जीवन बेहतर बना सकें।