मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता की विजेता कौन है? इस बात को जानने की उत्सुकता कई लोगों में होगी। इसलिए इस लेख में हमने Miss Universe 2023 winner के बारे में लिखा है। आपको बता दे की 72वीं मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता अल साल्वाडोर में इंडियन स्टैण्डर्ड टाइम के अनुसार 19 नवंबर को हुआ।
Miss Universe 2023 Winner

मिस यूनिवर्स का कार्यक्रम इस साल अल साल्वाडोर देश की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फ़ो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता में 90 से भी ज्यादा देशों के पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया था।
इस साल Miss Universe 2023 Winner मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ (Nicaragua) से बनी है। मिस यूनिवर्स 2023 की विनर शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) है।
जब शेन्निस पलासियोस ने विजेता के रूप में अपना नाम सुना तो वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

शेन्निस को Miss Universe 2023 winner का क्राउन पिछले साल की रही मिस यूनिवर्स विजेता आर’बोनी गेब्रियल (R’Bonney Gabriel) के द्वारा पहनाया गया। शेन्निस पलासियोस के लिए लोगों ने जमकर तालिया बजाई और उनकी खूब सराहना की।
भारत का इस साल मिस यूनिवर्स 2023 में प्रतिनिधित्व श्वेता शारदा ने किया है। हालाँकि वह विजेता नहीं बन पाई है। लेकिन उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टॉप 20 फाइनलिस्टस में अपनी जगह बनाई।
Who is Sheynnis Palacios?

शेन्निस पलासियोस का पूरा नाम शेन्निस अलोंद्रा पलासियोस कॉर्नेजो (Sheynnis Alondra Palacios Cornejo) है। शेन्निस पलासियोस एक 23 वर्षीय निकारागुआन मॉडल और ब्यूटी क्वीन है।
पलासियोस का जन्म 30 मई 2000 को निकारागुआ देश की राजधानी मानागुआ में हुआ था। उनकी हाइट लगभग 5 फ़ीट 11 इंच यानि 180 सेंटीमीटर है।
शेन्निस ने यूनिवर्सिडैड सेंट्रोअमेरिकाना (Universidad Centroamericana-सेंट्रल अमेरिकन यूनिवर्सिटी) से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली है। शेन्निस ने इसी साल 5 अगस्त 2023 को Miss Nicaragua 2023 का खिताब जीता है।
शेन्निस पलासियोस एक इंस्टा सेलिब्रिटी भी है। उनको लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। फिलहाल उनके Sheynnis Palacios Instagram Account को 7 लाख 32 हज़ार से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है।
निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में आपने जाना की Miss Universe 2023 Winner शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) है। वे बहुत ही सुन्दर और आकर्षक महिला है। लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो करते है। उन्होंने कम उम्र में ही कई ख़िताब अपने नाम कर लिए है।
आपके मिस यूनिवर्स 2023 की विजेता के बारे में क्या ख्याल है, हमें कमेंट करके जरूर बताये। और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि लोगों को शेन्निस पलासियोस के बारे में पता चल सके।
आप नीचे दिए गए वीडियो में शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 बनते हुए और उनकी ताजपोशी देख सकते है।
Read More: Shweta Sharda: Miss Universe 2023 की इस प्रतिभागी की सुंदरता के आगे सब फेल