Elvish Yadav Biography in Hindi » बढ़ती फैन फोलोविंग का राज

4.9/5 - (7 votes)

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है चाहे वो बच्चा हो या बूढ़ा। हर कोई अपने-अपने इंटरेस्ट की चीज़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया से पहले बहुत कम लोगो को प्रशिद्दी मिलती थी। लेकिन आज के ज़माने में जब से सोशल मीडिया आया है तब से इन सभी प्लेटफॉर्म्स की वजह से आम लोग भी अपनी कला दिखा कर प्रशिद्दी पा रहे है। आज हम जानेगे Elvish Yadav Biography की जिन्होंने बहुत कम समय में ही बहुत ज्यादा प्रशिद्दी और धन दोनों कमा लिया हैं।

Elvish Yadav Biography

elvish yadav biography

एल्विश यादव एक कंटेंट क्रिएटर है जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी वीडियो बना के अपलोड करते हैं। ज्यादातर वीडियोस में वो हास्य से जुडी चीज़ें करते है और लोगो को खूब हसाते हैं। उन्होंने अपने इस यात्रा की शुरुआत यूट्यूब पर वीडियो बनाने से करी थी।

वे दूसरे बड़े यूटुबेरस को देख के बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने 29 अप्रैल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की जिसका नाम उन्होंने Elvish Yadav रखा। Elvish Yadav के चैनल पर सबसे पुरानी (और शायद पहले भी) वीडियो 30 मार्च 2017 की है जिसका टाइटल TYPES OF STUDENTS है।

इस वीडियो में उन्होंने types of students you see in an exam hall की हास्य प्रस्तुति की हैं। अभी तक उनके Elvish Yadav चैनल पर 1 अरब 23 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Elvish Yadav इंस्टाग्राम पर भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं और उन्होंने Elvish Yadav Foundation नाम की एक नॉन गवर्नमेंटल आर्गेनाइजेशन (NGO) की शुरुआत भी की है। इसके अलावा वो system clothing elvish yadav के फाउंडर भी हैं।

See also  Carryminati Biography in Hindi » जानकारी जो कही नहीं मिलेंगी

एल्विश यादव ने हरियाणा के गुडगाँव में अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बैचलर्स ऑफ़ कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली हैं।

Elvish Yadav Personal details in Hindi

Elvish Yadav age

एल्विश यादव का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा शहर में हुआ था। उनके पिता राम अवतार सिंह यादव और उनकी माता सुषमा यादव हैं। एल्विश यादव की उम्र 2023 में 26 साल हैं।

Elvish Yadav birthday

एल्विश यादव का जन्म हिन्दू धर्म के एक अहीर परिवार में हुआ था। एल्विश यादव का बर्थडे रविवार, 14 सितंबर साल 1997 का है।

Elvish Yadav vlogging in a tire showroom

Elvish Yadav real name

2023 के बिग बॉस टीवी शो के वीकेंड का वार में एल्विश यादव ने अपना असली नाम बताया और पहली बार सलमान खान ने एल्विश यादव से बात करी। एल्विश यादव का रियल नाम सिद्धार्थ यादव हैं।

Elvish Yadav height

एल्विश यादव की हाइट लगभग 5 फीट और 11 इंच हैं। जो की भारतीय पुरुषों की औसत लंबाई 5 फीट और 8 इंच से ज्यादा हैं।

Elvish Yadav house

एल्विश यादव अपने परिवार के साथ फिलहाल 2023 में हरयाणा के गुडगाँव शहर में रह रहे है। और ऐसा सुनने में आया है की वो गुडगाँव के सेक्टर 57 में एक बहु मंजिला बंगला ले रहे है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ हो सकती हैं। हालाँकि इस बात की कोई भी सटीक जानकारी नहीं हैं।

Elvish Yadav girlfriend

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा हैं। एल्विश और कीर्ति दोनों 2015 में एक दूसरे से मिले थे और दोनों ने मिलकर बहुत सी यूट्यूब की वीडियोस एक साथ बनाई थी। कीर्ति मेहरा एक यूटूबेर होने के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रियता से अपना काम करती हैं और अपनी ऑडियंस से जुडी रहती हैं।

एल्विश यादव नेट वर्थ (Elvish Yadav net worth)

Elvish Yadav with Manohar Lal Khattar
Chief Minister of Haryana (2023)

एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल्स है जिस पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। इन दोनों यूट्यूब चैनल्स से ही लगभग उनकी कमाई 12 से 15 लाख प्रति महीना हो जाती होगी। उनकी ज्यादातर कमाई गूगल एडसेंसे और दुसरो के ब्रांड प्रमोशन करके होती हैं।

See also  Amit Bhadana Net Worth » 29 से भी कम उम्र में बने करोड़पति

इसके अलावा वो 2023 के Bigg Boss OTT 2 के विजेता भी रहे है जिसमे उन्हें 25 लाख का कैश प्राइज और एक ट्रॉफी मिली हैं। इन सभी को जोड़ के एल्विश यादव की 2023 की नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ हैं।

एल्विश यादव का परिवार

एल्विश यादव के माता जी का नाम सुषमा यादव और Elvish Yadav father का नाम राम अवतार यादव हैं। इसके अलावा उनके परिवार के लोग अपने पारम्परिक जाट परम्परा को फॉलो करते हैं।

एल्विश यादव अपने चारों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। एल्विश यादव अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें अपनी माँ के हाथ का बना खाना बहुत पसंद हैं। इसके अलावा उनके घर के अन्य सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं।

क्रमांकएल्विश यादव का परिवार घर के सदस्यों के नाम
1.Elvish Yadav fatherRam Avatar Yadav
2.Elvish Yadav motherSushma Yadav
3.Elvish Yadav sisterKomal Yadav

एल्विश यादव व्लॉगस (Elvish Yadav Vlogs)

एल्विश यादव के बहुत सारे सोशल मीडिया एकाउंट्स है जिन पर उनके लाखो में फॉलोवर्स और सब्सक्राइबर्स हैं। उन सब में से एक उनका यूट्यूब चैनल ऐसा भी है जिसपर वो सिर्फ अपनी डेली लाइफ की व्लॉगिंग करते हैं।

उस चैनल का नाम एल्विश यादव व्लॉगस (Elvish Yadav Vlogs) हैं। एल्विश यादव ने इस चैनल को 23 नवंबर 2019 को खोला था लेकिन इस चैनल पर पहली वीडियो उन्होंने 26 नवंबर 2019 को अपलोड किया था।

एल्विश यादव ने अपनी पहली व्लॉगिंग की वीडियो एक प्रसिद्द यूट्यूब चैनल round2hell के साथ बनाई थी। जिसमे वो सब दिल्ली से हैदराबाद जा रहे थे और उन्होंने उस वीडियो का टाइटल भी Delhi to Hyderabad with round2hell रखा था।

अभी तक उनके Elvish Yadav Vlogs चैनल पर 7.2 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं और अब तक सारी अपलोड की गई वीडियोस की संख्या भी 670 से ज्यादा हो गई हैं।

See also  Harsh Beniwal Biography in Hindi » एक गजब के एक्टर है ये

Elvish Yadav Vlogs के पुरे चैनल पर अभी तक 1 अरब से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अगर आप उन्हें कुछ मैसेज देना चाहते हैं या कांटेक्ट करना चाहते हैं तो आप उनके इस Elvishraovlogs@gmail.com बिज़नेस मेल पर कर सकते हैं।

Rao Sahab elvish yadav

एल्विश यादव के सोशल अकाउंट

एल्विश यादव के लगभग हर प्रसिद्द सोशल प्लेटफार्म पर अकाउंट हैं। एल्विश यादव के यूट्यूब पर अब तक 14 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं और उन्होंने यूट्यूब पर अभी तक 180 से ज्यादा वीडियोस को अपलोड कर दिया हैं।

एल्विश यादव ट्विटर पर भी सक्रिय हैं। ट्विटर पर वे दिसंबर 2016 में आये थे। तब से अभी तक उनके ट्विटर पर 6 लाख 50 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। इसके आलावा वो फेसबुक पर भी एक्टिव हैं।

एल्विश यादव के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स में से सबसे ज्यादा वो इंस्टाग्राम पर प्रसिद्द हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर Rao Shahab के नाम से जाना जाता हैं और उनके अभी तक 15.5 मिलियंस से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर रायसाहब के नाम से प्रसिद्द है और उन्होंने अभी तक इंस्टाग्राम पर 1000 से भी ज्यादा पोस्ट्स कर दिए हैं।

एल्विश यादव के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स की जानकारी निचे दी गयी हैं।

क्रमांक Elvish Yadav Social Accounts Social Links
1.Instagram@elvish_yadav
2.Youtube@TheSocialFactory
3.Elvish Yadav Vlog@ElvishYadavVlogs
4.FacebookElvish Yadav
5.Twitter@ElvishYadav

Conclusion

Siddharth Yadav

दोस्तों आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एल्विश यादव का नाम हर कोई जानता हैं। एल्विश यादव उर्फ़ सिद्धार्थ यादव के Bigg Boss OTT 2 जितने के बाद लोगो के बीच उनकी प्रशिद्दी और भी बढ़ गई है। आज के समय में वो इतनी कम उम्र में ही एक बहुत ही लोकप्रिय हस्ती बन गए है जिन्हे लाखो युवा फॉलो करते हैं। ऐसे ही उनकी तरह एक यूटूबर है जो बहुत ही कम उम्र में इतनी फेमस हो गयी। जिनका नाम बिंदास काव्य यादव है, Bindass Kavya Biography पढ़े और जाने कैसे लोग उनके दीवाने है।

एल्विश यादव के 2023 में दोनों यूट्यूब चैनल्स पर मिलाकर 21 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इतने फॉलोवर्स और सब्सक्राइबर्स होने की वजह से उन पर नौजवानो के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी आ जाती है।

Elvish yadav biography पढ़ने के बाद आपको भी लग रहा होगा की उनके द्वारा अब कुछ भी कहा और किया गया कार्य हमारे देश के युवाओं पर एक असर जरूर छोड़ेगा। इसलिए ऐसा कहा जाता है की महान शक्ति महान जिम्मेदारी के साथ आती है।

शेयर करे और हमे सपोर्ट करे:

Leave a Comment